फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत बताया गया युवक बहन के घर से बरामद

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली पुलिस ने ग्राम राधापुर निवासी युवक के कथित अपहरण व लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की झूठी कहानी का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। मृतक बताए जाने वाले युवक को पुलिस ने उसकी बहन के घर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व राधापुर निवासी तुलसी पुत्र मुलायम ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई अशोक को गांव केदो व्यक्ति बाइक से अपहरण करके ले गए तथा उसका मोबाइल व साढ़े चार हजार रुपये लूटकर उसे मौत के घाट उतार दिया, इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपियों ने उसकी लाश भी गायब कर दी। अपहरण व लूटपाट के बाद हत्या की तहरीर ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह चंदेल ने विभाग के आला अफसरों को जानकारी देकर तहकीकात शुरू की, उधर मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने पाली पुलिस को घटना के शीघ्र पटाक्षेप के निर्देश दिए, जिसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता व विपक्षियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दोनों ही एक दूसरे को नीचा दिखाने की फिराक में रहते थे। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कथित अपहरण के बाद अशोक को बस स्टैंड के निकट पैदल जाते देखा गया था। ग्रामीणों के बयान इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि मामला अपहरण व हत्या का नहीं अपितु सुनियोजित ढंग से विपक्षी को फंसाने का है, लेकिन इस गुत्थी को सुुलझाने के लिए अशोक की बरामदगी जरूरी थी, जिस तक पहुंचने के लिए पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी शुरू की। सोमवार को पाली पुलिस को उस समय सफलता हाथ लग गई जब जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सगौरिया में तुलसी की बहन के यहां छापेमारी की गई। कथित रूप से अपहृत और मृत बताया जाने वाला अशोक पुलिस की नींद उड़ाकर यहां आराम फरमा रहा था, जहां से बरामदगी के उपरांत उसे पाली लाया गया तो सभी दंग रह गए। थानाध्यक्ष ने घटना का पटाक्षेप करते हुए बताया कि विपक्षी से आपसी रंजिश के तहत झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें