फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सियों को दिए गए नंबर

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यातायात माह नवंबर के दौरान जनपद में पहली बार टैक्सियों की नंबरिंग की गई, ताकि दुर्घटना करके भागने वाले वाहनों तक पहुंचने में आसानी हो सके। नंबर के आधार पर सभी वाहन चालकों से संबंधित ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

टीएसआई नीरज दीक्षित ने नगर में दौड़ने वाली टैक्सियों पर उनके रजिस्ट्रेशन नंबर से अतिरिक्त एक क्रम संख्या अंकित की है। उस क्रम पर वाहन के चालक से संबंधित ब्यौरा जुटाया जा रहा है। टीएसआई ने बताया कि आमतौर पर दुर्घटना के दौरान चुटहिल व्यक्ति वाहनों के नंबर याद नहीं रख पाते। इसके अलावा परिवहन विभाग के पास टैक्सी चालकों से संबंधित ब्यौरा भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें