फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रानी के बलिदान को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए परिषद के गौरव गौतम ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मी बाई ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ वीरता का परिचय देते हुए संघर्ष किया और अंग्रेजी सेना से अंतिम दम तक युद्ध किया, जब झांसी राज्य को डलहौजी की हड़प नीति के तहत अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया गया तो रानी ने ब्रिटेन की हुकुमत के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अंग्रेजी तोपों के सामने झांसी की रानी ने हार नहीं मानी और झांसी से लेकर कालपी तक युद्ध लड़ा और वीरगति को प्राप्त हुईं। गोष्ठी में अभिषेक सविता, मुनिराज त्रिपाठी, धमेंद्र सिंह राजपूत, शुभम कौशिक, स्नेह कुमार, गजेंद्र प्रताप सिंह, शिवम साहू, संजय साहू, अशीष हुण्डैत, गिरीश चौबे, दिलीप सेन, सूर्य प्रताप सिंह, अरिहंत जैन, दिव्याशु वैद्य, मोनू पांडिया, अमन शर्मा, तौहीद पठान, आमिर खान, मुकेश यादव, आशीष तिवारी, पुरुषोत्तम, अजय, संतोष, देवेंद्र सेन, परशुराम कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, कृष्ण विश्वकर्मा, राधे पटैरिया, आशीष जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें