फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को आवंटित कर दिए आवास

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना की सूची में शामिल खंड विकास तालबेहट स्थित धनगौल ग्राम पंचायत के आवास आवंटन पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं। गांव में रहने वाले लोगों ने साधन संपन्न ग्रामीणों को योजना का लाभ दिए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों के अलावा विभिन्न योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। इन गांवों में रहने वाले गरीबों को पक्का घर मुहैया कराने के लिए आवासीय योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। तालबेहट ब्लाक स्थित समग्र ग्राम धनगौल में आवासों के लिए लाभार्थियों की चयन विवादों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से बनाई गई सूची में साधन संपन्न लोगों के नामों को वरीयता दी गई है। बीस एकड़ खेती, पक्का मकान व ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल रखने वाले ग्रामीणों के परिजनों को लाभार्थियों की सूची में शामिल कर दिया गया। इससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी तालबेहट से ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई पर कोई कार्रवाई नहीं होते देख वे मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने बताया कि मनमाने ढंग से आवासीय योजना के लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिसकी वजह से पात्र ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने लाभार्थियों का चयन पारदर्शी ढंग से करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें