फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावन /ललितपुर। कोतवाली महरौनी पुलिस ने रविवार की रात मोटरसाइकिल एजेंसी के कर्मचारियों से लूटपाट के खुलासे का दावा किया है। एसपी की ओर से गठित की गई टीम ने ग्राम जखौरा के निकट मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके लूटी गई बाइक , नकदी के अलावा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

लूटपाट की घटना का पटाक्षेप करते हुए सीओ महरौनी अनिल सिरोही ने पत्रकारों से चरचा के दौरान बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक सीएल वर्मा, उपनिरीक्षक शशांक राजपूत, शैलेन्द्र सिंह, सिपाही नंदराम यादव, पुष्पेन्द्र, राहुल कुमार एवं अजित कुमार की टीम गठित की, जिसने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश में सीमावर्ती इलाकों में दबिश दी। शुक्रवार दोपहर बारह बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम जखौरा स्थित जीरो चेन माइनर पर घेराबंदी की गई, जहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस दल को आते देख फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश बाइक छोड़ खेतों में भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी करके तीन बदमाशाें को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम जयपाल उर्फ भैया सिंह पुत्र रावराजा निवासी भगवंत पुरा थाना दिगौड़ा म.प्र., रोहित सिंह उर्फ गोलू पुत्र गोविंद सिंह एवं जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू पुत्र मोहनसिंह दोना निवासी पाली थाना महरौनी बताए हैं। तलाशी के दौरान जयपाल के कब्जे से ड्राइविंग लाइसेंस एक छुरा, सौ रुपये नकद व एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड, रोहित सिंह से एक्सीस बैंक का एटीएम कार्ड व छुरा, जितेन्द्र सिंह से 315 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा व एक मृत कारतूस, सौ रुपये नगद, मोबाइल फोन लावा कंपनी का और शेर सिंह का मतदाता पहचान पत्र बरामद किया गया है। इसके साथ ही लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली गई। महरौनी पुलिस ने शेरसिंह की तहरीर पर 394, 307 व 25 आर्मस् एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया।
मालूम हो कि गत रविवार को टीकमगढ़ रोड स्थित हीरोहोंडा मोटर साइकिल एजेंसी पर काम करने वाले ग्राम जखौरा निवासी शेर सिंह व बम्होरी बहादुरपुर निवासी संतोष सेन से रात करीब दस बजे नकाबपोश बदमाशों ने हमला करके बाइक, नकदी व मोबाइल आदि सामान लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें