फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को लूटा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर / सिलावन। महरौनी क्षेत्र अंतर्गत सौजना रोड पर रविवार की रात चार नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल एजेंसी के कर्मचारियों पर लाठियों से हमला करके बाइक, नकदी व मोबाइल लूटकर ले गए। सूचना पाकर महरौनी पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरी बहादुरपुर निवासी शेर सिंह व जखौरा निवासी संतोष सेन टीकमगढ़ रोड स्थित हीरोहोंडा मोटरसाइकिल एजेंसी पर काम करते हैं। रविवार की रात करीब दस बजे एजेंसी बंद होने के बाद दोनों लोग हीरोहोंडा मोटरसाइकिल यूपी 94 बी 2594 पर सवार होकर अपने गांव की ओर रवाना हुए। सौजना रोड के निकट पहुंचते ही लाठी लेकर खड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर ताबड़तोड़ प्रहार कर दोनों को घायल कर दिया, इसके बाद उनकी बाइक, दो हजार रुपये नकद व मोबाइल लूटकर ले गए। भुक्तभोगियों ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने मालिक एजेंसी संचालक हेमंत सिंघई को दी, इसके बाद कोतवाली महरौनी पुलिस को सूचित किया गया। लूटपाट की सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया व हमले में घायल एजेंसी कर्मियों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसके साथ ही क्षेत्र में नाकेबंदी करके आरोपियों को देर रात तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक लूटपाट की रिपोर्ट पंजीकृत नहीं की गई थी।


पहले भी हुई थी वीडीओ के साथ लूट
सौजना रोड के इसी स्थान पर काफी दिनों पूर्व महरौनी निवासी ग्राम विकास अधिकारी सतीश चंद्र व्यास के साथ भी लूटपाट की हुई थी। अज्ञात बदमाश हमला करके उनकी बाइक लूट ले गए थे, जिसका कोतवाली महरौनी पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। ग्रामीणों के अनुसार यह स्थान मध्य प्रदेश की सीमा के बार्डर पर है। इस कारण यहां बाहरी बदमाशों की चहलकदमी रहती है, फिर भी महरौनी पुलिस उनकी गतिविधियों से अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें