फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई -गवर्नेंस का किया गया श्रीगणेश

Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलास्तरीय कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए ग्रामीणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जनपद में बुधवार से ई -गवर्नेंस का श्रीगणेश कर दिया गया है। अब आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी, राशन कार्ड व पेंशन के लिए आमजनों को मुख्यालय नहीं भटकना होगा, फिलहाल जनपद के पांच लोकवाणी केंद्रों पर इसका शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

आमतौर पर देखा जाता है कि जनपद स्तरीय विभिन्न कार्यालयों में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों के लोग मुख्यालय प्रतिदिन आते हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रहती है। कुटुंब रजिस्टर व जन्म-मृत्यु पंजिका से संबंधित जिला पंचायत राज कार्यालय आने वाले ग्रामीणों की तादाद दिनोंदिन बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों से मुख्यालय तक आने के लिए ग्रामीणों का धन तो खर्च होता ही है साथ ही समय भी नष्ट होता है। इसको ध्यान में रखते हुए जनपद में बुधवार से ई- गवर्नेंस लागू किया गया है। जनपद स्थित ललितपुर सदर तहसील परिसर व घंटाघर के पास लोकवाणी केंद्र में इसका श्रीगणेश हुआ। उधर, महरौनी तहसील के लोकवाणी केंद्र पर भी इसका शुभारंभ हुआ। तालबेहट तहसील के दो लोकवाणी केंद्रों पर अफसरों ने विधिविधान के साथ इसकी शुरुआत की। ललितपुर नगर में उप जिलाधिकारी सदर गोरेलाल शुक्ल, नोडल अधिकारी भगवान शरण पटेल ने घंटाघर स्थित लोकवाणी पर फीता काटकर ई- गवर्नेंस का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शक्ति अग्रवाल, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विष्णु स्वरूप, नेटवर्क इंजीनियर एकांश श्रीवास्तव, सहायक भूलेख अधिकारी धर्म सिंह आदि मौजूद रहे, अन्य लोकवाणी सेंटरों पर भी संबंधित उप जिलाधिकारियों ने ई- गवर्नेंस का शुभारंभ किया। जिले में अभी और भी केंद्र खोले जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें