फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की संभावना को किया खारिज

Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरान स्थित मिलन केंद्र से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए चार सौ बोरे गेहूं के मामले में विभाग के जिम्मेदार लोग लपेटे में आते नज़र आ रहे हैं। थाना बार पुलिस ने मौका मुआयना के उपरांत गेहूं की चोरी की संभावना को खारिज करते हुए मामले को विभागीय अनियमितता करार दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्र प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने थाना बार पुलिस को मिलन केंद्र देवरान में रखे साढ़े चार हजार गेहूं के बोरों में से चार सौ बोरे चोरी होने की संभावना प्रकट की गई। पुलिस को यह भी बताया गया कि चोरी की इस वारदात को ताला तोड़कर अंजाम दिया गया। केंद्र के अंदर रखे कुछ बोरे बाउंड्री के बाहर पड़े पाए गए। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने घटनास्थल के मुआयने के बाद मिलन केंद्र में चोरी की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मिलन केंद्र के चारों ओर छह फीट की बाउंड्रीवाल है। चौकीदार की मौजूदगी में एक ही रात में चार सौ बोरे गेहूं की चोरी होना असंभव है। इतना नहीं थानाध्यक्ष ने कहा है प्रथम दृष्टया मामला विभागीय अनियमितता का प्रतीत हो रहा है, जिसे चोरी का रूप देकर पल्ला झाड़ा जा रहा है। मालूम हो कि बार अंतर्गत देवरान स्थित मिलन केंद्र में क्षेत्र के किसानों से सरकारी मूल्य पर खरीदे गए साढ़े चार हजार बोरे रखे हुए थे। गेहूं की खरीद साधन सहकारी समिति देवरान ने की थी। केंद्र रखे साढ़े चार हजार बोरों में से चार सौ बोरे गेहूं रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। केंद्र इंचार्ज ने पुलिस से गेहूं चोरी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें