फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी समेत 929 फ्रंट लाइन वर्करों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
सीएससी तालबेहट में टीकाकरण कराते एसडीएम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को जिले में वृहद स्तर पर फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। जिसमें नौ स्थानों पर 13 सत्रों में 1550 के सापेक्ष 929 लाभार्थियों को वैक्सीन के डोज लगाए गए। इसमें 60 फीसदी लाभार्थियों सत्र में पहुंच कर टीकाकरण कराया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन और उपजिलाधिकारी तालबेहट ने सीएचसी पहुंच कर टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगातार वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्यकर्मियों के बाद अब फ्रंट लाइन वर्करों को वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। पहले दिन 501 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया था।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने सात सत्रों की संख्या बढ़ाकर 13 सत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया। जिसमें लाभार्थियों का चयन कोविन पोर्टल की सूची के आधार पर किया गया। इसमें पुलिसकर्मी, होमगार्ड, नगर पालिका सफाईकर्मी व राजस्व कर्मियों को वैक्सीनेशन किया गया। जिला अस्पताल में दो सत्रों में 177, जिला महिला अस्पताल में 130, पुलिस लाइन में 82, मुख्य चिकित्सा अधिकारी 48, सीएचसी तालबेहट में 112, मडावरा में 87, महरौनी में 126, बिरधा 93, जखौरा 74 लाभार्थियों को वैक्सीन के डोज लगाए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने टीकाकरण कराया। वहीं तालबेहट सीएचसी में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने पेशकार, लेखपाल, व अन्य कार्यालय के कर्मचारियों के साथ टीकाकरण कराया। सभी लाभार्थियों को टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक इंतजार के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर जाने दिया गया।
विज्ञापन

-------
शुक्रवार को 13 सत्रों में 929 लाभार्थियों को वैक्सीन टीकाकरण किया गया। इसमें 60 फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन के डोज लगाए गए।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी-टीकाकरण

पुलिस लाईन में टीकाकरण कराते एसपी प्रमोद कुमार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें