फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जिले के सभी बांध लबालब, अब जामनी बांध के खुले चार गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जिले के सभी बांध लबालब, अब जामनी बांध के खुले चार गेट
विज्ञापन

राजघाट, माताटीला बांध के गेटों से भी छोड़ा जा रहा वेतवा में पानी
दिन भर होती रही रुक रुककर बारिश, ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश से बढ़ा बांधों का जलस्तर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश ने मौसम खुशगवार बना दिया तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश से बांधों का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते राजघाट और माताटीला बांधों से करीब 80-80 हजार क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी जा रही है, वहीं बृहस्पतिवार को इस बारिश में पहली बार जामनी बांध के भी चार गेट खोल दिए गए हैं। इसमें करीब छह हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जिले के सभी बांध लबालब हो गए हैं। अब यह स्थिति बन गई है कि बांधों के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ ही घंटों की बारिश होने से बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की स्थिति बन चुकी है। हालांकि राजघाट और माताटीला बांधों से पहले से ही कई मीटर तक सभी या फिर कुछ गेट खोलकर कभी हजारों तो कभी कई लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जिसके चलते वेतवा नदी वर्तमान में अपने पूरे उफान पर चल रही है। बुधवार और बृहस्पतिवार को भी जनपद के साथ ही मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण राजघाट, माताटीला का लेबल फिर बढ़ गया। बृहस्पतिवार को राजघाट बांध का जलस्तर 370.40 मीटर रहा। जबकि ऊपरी क्षेत्र में लगातार बारिश से पानी बढ़ने के कारण राजघाट बांध के आठ गेट बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे खोल दिए गए, जिसमें चार गेटों को ढाई-ढाई मीटर और चार गेटों को एक-एक मीटर तक खोलकर बृहस्पतिवार को 81 हजार 828 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वहीं माताटीला बांध के भी सुबह के समय पंद्रह और दोपहर बाद बीस गेट खोलकर करीब 80 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इनमें 12 गेट चार-चार फुट और आठ गेट दो-दो फुट तक खोलकर पानी की निकासी हो रही है। वहीं मध्य प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में बारिश का असर जामनी बांध पर भी देखने को मिला। सागर जिलें नाऊठाना के पहाड़ जामूकेसर से निकली नदी लगातार बारिश के चलते नदी नाले कुंआ बावरी लबालव हैं। इसी चलते जामनीबांध का जलस्तर बढ़ गया और पूरा चौबीस फीट भर गया। जलस्तर बढते हुए देख बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे जामनी बांध के चार गेट खोल दिए गए। जिनमें दो गेट दो-दो फुट तक और दो गेट एक-एक फीट की ऊंचाई तक खोलकर करीब छह हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बताया गया कि रात में यदि जलस्तर बढ़ता है तो इस बांध के सभी छह गेट खोले दिए जाएंगे। गेट खोले जाने की खबर सुनते ही आसपास के लोग भारी संख्या में सैलानी बांध पर पहुंचे। इस बांध के गेट खुलने की खबर के बाद पानी, मड़ावरा, महरौनी के उपजिलाधिकारी भी बांध का निरीक्षणस करने के लिए जामनी बांध पहुंचे। उन्होंने यहा पहुंचकर बांध के बढ़ते जलस्तर व बांध की स्थिति का जायजा लिया। वहीं गोविंद सागर बांध का जलस्तर भी बढ़ गया और अपने पूरे जलस्तर 94 फुट के सापेक्ष बृहस्पतिवार को 92.6 फुट तक जलस्तर रहा। यदि अब एक दो दिन और बारिश होती है तो गोविंद सागर बांध के गेट भी खुलने की पूरी उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें