फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने चर्चित बाबू से छीने समस्त चार्ज, तालबेहट स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने चर्चित बाबू से छीने समस्त चार्ज, तालबेहट भेजा
विज्ञापन

एक बाबू के पास थे एक दर्जन प्रभार, अब चार बाबुओं में बांटा
डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई, वर्षों से जमा था मुख्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सीएमओ कार्यालय में वर्षों से जमे एक बाबू के समस्त प्रभार छीनते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने उसका स्थानांतरण तालबेहट कर दिया और उसके पटल के समस्त प्रभार चार अन्य बाबुओं में बांट दिया। यह कार्रवाई सीएमओ ने जिलाधिकारी के आदेश पर की है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में वर्षों से कई पटलों का प्रभार देख रहे, एक बाबू को सीएमओ की कार्रवाई का प्रकोप झेलना पड़ा। एक साथ करीब एक दर्जन प्रभार होने के कारण उक्त पटलों की सूची अपडेट नहीं हो पा रही थी और लगातार इन पटलों के प्रभार के संबंध में डीएम स्तर तक शिकायतें की जा रही थी। इस प्रकार सरकारी कार्यों में लगातार लापरवाही की शिकायतें मिलने पर डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह को आखिरकार कार्यालय में बड़ा फेरबदल करना ही पड़ा। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पारित किए गए आदेश में बताया गया है कि वरिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद सुड़ेले को पीसीपीएनडीटी, मेडिकल फिटनेस, चिकित्सा क्षतिपूर्ति, मेडिकल बोर्ड का समस्य कार्य, परिवार कल्याण इंडेमिनिटि का समस्त चार्ज वरिष्ठ सहायक इंद्रपाल सिंह को सौंपने के निर्देश दिए गए। जबकि पंजीकरण का समस्त चार्ज नरोत्तमदास गुप्ता को और रैड क्रॉस, 108, 102 एंबुलेंस का सत्यापन का समस्त चार्ज कनिष्ठ सहायक संतोष कुुमार वर्मा को एवं अरबन हेल्थ का समस्त प्रभार कनिष्ठ सहायक लखनलाल को हस्तांतरित करने के आदेेश दिए गए हैं। साथ ही सीएमओ ने आदेश दिए कि उक्त वरिष्ठ सहायक जेपी सुड़ेले के पास सामुदायिक स्वास्थ्य तालबेहट के लेखा एवं अधिष्ठान का प्रभार जो उनके पास पूर्व से है उसे वह मुख्यालय तालबेहट में ही रहकर लेखा एवं अधिष्ठान का कार्य करेंगे। सीएमओ ने नए आवंटित प्रभार का हस्तांतरण तत्काल करने के आदेश जारी किए हैं। सीएमओ की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इसका कारण यह है कि उक्त बाबू के पास एक दर्जन से अधिक विभिन्न पटलों का प्रभार होने के साथ ही यह महकमे में काफी चर्चित है, जिसके मामले जिलाधिकारी तक भी पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें