फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recovery of 90 per cent and 24 hours power PAO

Wed, 25 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी विद्युत सब स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता के निर्देश पर बुधवार से तारा- टू अभियान के तहत राजस्व वसूली तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली 90 फीसदी होने और लाइन लॉस 10 से 15 फीसदी होने पर 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


महरौनी स्थित 33 केवी सब स्टेशन का निरीक्षण करने और बिजली समस्या के निस्तारण कराने के लिए पहुंचे मुख्य अभियंता पीके जैन ने बताया कि बुधवार से जिले में बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए तारा-टू अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत पहले से चल रहे अभियान की शिथिलता को दूर करते हुए विद्युत वसूली तेज होगी।

अभियान में विद्युत चोरी करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम के तहत निर्धारित व उचित कार्रवाई की जाएगी। खराब मीटरों को बदला जाएगा और घरों के अंदर लगे मीटरों को घरों से बाहर लगाने का कार्य किया जाएगा। मुख्य अभियंता ने यह भी बताया कि जनपद में जिस कस्बे में भी अभियान सफल होगा, उस कस्बे को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। यानी, 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए लाइनलॉस कम करते हुए 10 से 15 प्रतिशत तक और राजस्व वसूली 90 प्रतिशत तक करनी होगी। इसके लिए उप्र पावर कार्पोरेशन से आदेश प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अभियान की पारदर्शिता व अभियान में बाधा पहुंचाने वालों या अभियान में सहयोग नहीं करने की स्थिति में पुलिस व प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। जनपद में यह अभियान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह की देखरेख में चलाया जाएगा। विदित हो कि अभी लाइन लॉस 35 से 40 प्रतिशत तथा राजस्व वसूली सत्तर फीसदी के आसपास चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें