फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छापे की कार्रवाई में 88 किलो ब्रांडेड बेसन किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रक्षाबंधन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकन के लिए मंगलवार को तालबेहट में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापे की कार्रवाई की। इसमें मिलावट की आशंका पर बेसन को सीज कर दिया, जबकि मावा और आइसक्रीम के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तालबेहट स्थित विक्रेता के यहां छापे की कार्रवाई करते वहां भंडारित ब्रांडेड बेसन का नमूना संग्रहित कर 88 किलोग्राम बेसन सीज कर दिया। वहीं खाद्य कारोबारी के पास उक्त खाद्य सामग्री का बिल/इनवॉइस नहीं पाया गया। इसके अलावा एक अन्य विक्रेता से मावा और आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया गया और जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
टीम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन और नागेंद्र कुमार पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें