फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिले में 141 की जगह 87 उद्यमियों ने शुरू किया निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
19 हजार करोड़ के सापेक्ष जिले में हुआ सिर्फ 3908 करोड़ का ही निवेश
विज्ञापन

50 हजार लोगों रोजगार के मिलेंगे अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में निवेश के लिए 141 एमओयू पर जीबीसी (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) में सहमति बनी थी। इसके तहत पिछले दो सालों में 19 हजार करोड़ रुपये के निवेश किए जाने थे लेकिन सिर्फ 87 एमओयू ही धरातल पर आए हैं। इनमें सौर ऊर्जा और माइनिंग के उद्यम शामिल हैं। इन उद्यमों के माध्यम से अभी तक जिले में 3908 करोड़ रुपये का ही निवेश हो पाया है।
यदि सभी उद्यम स्थापित हो जाएंगे तो जिले में करीब 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वर्तमान में 69 इकाइयों से आठ हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिला है। 87 इकाइयों से करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

सरकार प्रदेश में उद्यमियों को लाने के लिए निवेशक मीट का आयोजन कर रही है। इनमें उद्यमियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उद्यम लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए सिंगल विंडो तैयार किया है। जीबीसी 4 एवं 5 में करीब 19 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए 141 एमओयू साइन हुए थे। अन्य निवेशों को धरातल पर लाने के लिए उद्योग विभाग प्रयास कर रहा है। इसमें कई सोलर प्लांट के प्रोजेक्ट शासन की मंजूरी के लिए अटके हुए हैं। साथ ही कई प्लांटों के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। प्रमुख निवेशक कंपनी में टुस्को लिमिटेड, सूर्या ऊर्जा, एचएसएम होल्डिंग, पुण्योदय मूंगफली, जेनको इंडस्ट्रीज आदि शामिल हैं।

जीबीसी 4-5 के 87 में से 69 ने उत्पादन किया प्रारंभ
जीबीसी-4 में 34 एमओयू धरातल पर आए हैं। 23 ने वाणिज्य उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। जीबीसी 5 के 53 एमओयू धरातल पर आ गए हैं। इनमें 46 इकाइयों ने उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। वहीं, जीबीसी 1,2,3 में सिर्फ 20 करोड़ का निवेश आया। प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2015-16 से उद्यम समागम के नाम से योजना का संचालन कर रही है। जनपद में 20 करोड़ रुपये का निवेश आठ इकाइयों के माध्यम किया गया है।
विज्ञापन




जिले में जो भी एमओयू साइन हुए हैं, उन्हें धरातल लाने के लिए पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। निवेशकों को किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसे दूर कराया जाएगा। साथ ही निवेश बढ़ाने और बड़े उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए प्रशासन स्तर से प्रयास किया जा रहा है। - सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें