घंटाघर, सावरकर चौक से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
ललितपुर। शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, सावरकर चौक, आजाद चौक से नदीपुरा क्षेत्र से सीओ सदर राजा सिंह ने सोमवार को पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटवाया। इन क्षेत्रों में सड़क के किनारे ठेलों के खड़ा करने से राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने से वहां पर हड़कंप मच गया। ठेलेवाले जल्दी ही वहां से भागने लगे।
हालांकि क्षेत्राधिकारी के जाने के बाद फिर से सड़कों के किनारे विभिन्न प्रकार के फल व अन्य सामान बेचने वालों ने ठेले लगा लिए। वहीं क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह का कहना है कि सड़कों किनारे ठेला व अन्य प्रकार के सामान बेचने वालों से यातायात प्रभावित होता है। इसी के चलते सोमवार को उन्होंने ऐसे अतिक्रमण को हटवाया है। यदि यह नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा लिखाया जाएगा।