फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा में पांच सचिवों की प्रगति मिली शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा में पांच सचिवों की प्रगति मिली शून्य
विज्ञापन

ललितपुर। खुले में शौचमुक्त घोषित होने के बाद भी जिले की कई ग्राम पंचायतों में अभी भी शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। बीते दिवस की गई समीक्षा में पाया गया कि पांच सचिवों ने अपनी ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिससे वहां की प्रगति शून्य पाई गई है।
जिले की ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी शौचालय निर्माण के मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। बीते दिवस जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने विभागीय कर्मियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान पाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी स्वाती वर्मा, रामदास सुमन, रोहित निरंजन, ब्रह्मकुमार, अशोक कुमार ने अपने क्षेत्र में बिलकुल भी कार्यो में दिलचस्पी नहीं ली है। जिससे उनकी ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से ब्रह्म कुमार पहले ही विभागीय कार्रवाई के लपेटे में आ चुके हैं। वर्तमान में वह निलंबित चल रहे हैं। जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का कार्य नहीं हुआ, उनमें ग्राम बंट, बरखिरिया, धोवनखेरी, जमुनिया, खिरिया छतारा, मैलवाराखुर्द, बरीखुर्द, पिपरई, सुनौरा, असऊपुरा, हसारकलां, लालौन, नत्थीखेड़ा, रारा, बिरधा, चौबारा, चुनगी धनगौल, म्यांव, अंधेर, चितरा, करगन शामिल हैं। इस पर डीपीआरओ ने दो दिवस में शौचालय निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें