ललितपुर। लोकसभा चुनाव के मतदान में लगे कर्मियों को कर्तव्य प्रमाण पत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा मिलेगी। 29 अप्रैल को मतदान दिवस में तैनात पुलिस कार्मिक, वाहनों के चालक, परिचालक, सफाई कर्मी, वाहनों के क्लीनर, वीडियोग्राफी में लगे व्यक्ति, मतदान दलों के कार्मिक, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ, एआरओ, जिला निर्वाचन अधिकारी, कंट्रोल रूम, माइक्रोआब्जर्वर, होमगार्ड, पीआरडी एवं ऐसे समस्त व्यक्ति, मतदाता जो असमर्थ हों, उन्हें कर्तव्य प्रमाण पत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने दी है।