सुकाड़ी में नहीं पहुंच रहा नहर का पानी
सिलावन (ललितपुर)। तहसील महरौनी अंतर्गत सुकाड़ी और चिरौला गांव में नहर का पानी नहीं पहुंचने से फसल प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सजनाम नहर का संचालन आगे बढ़ाने की मांग की हैं।
उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद को दिए प्रार्थना पत्र में सुकाड़ी और चिरौला के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के खेतों की सिंचाई सजनाम नहर से होती हैं। किंतु इस नहर का पानी समोगर गांव तक ही पहुंचा हैं। आगे पानी नहीं पहुंचने के कारण उनकी गेहूं,चना, मसूर, मटर इत्यादि फसलें प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने सजनाम नहर के संचालन की अवधि बढ़ाने की मांग की हैं। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र, अरविंद सिंह, अमोल सिंह, चंद्रभानसिंह, रामसेवक यादव, वीरन, शीतल, प्रीतम सिंह, अमरपाल सिंह, हल्केराजा, देवेंद्र सिंह, महेंद्र, जयराम, कैलाश सगुन सिंह, नातीराजा, भागीरथ, मुन्नालाल, पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।