फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि बने बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि बने बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे को बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड का सदस्य नामित किया है। इस सूचना को पाकर स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि विकास बोर्ड में ललितपुर को प्रतिनिधित्व दिया गया है, इससे ललितपुर की समस्याओं का तेजी से निदान हो सकेगा। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि जो उन पर विश्वास किया गया है, उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। प्रयास होगा कि ललितपुर का विकास तेजी से हो। प्रदेश के श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी, जिला महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला, वंशीधर श्रीवास, शशिशेखर पाण्डेय, हरिश्चन्द्र रावत, देवेन्द्र गुरु, घनश्याम साहू, भगवत दयाल सिन्धी, सुरेश कोंते, कृष्ण विहारी कुशवाहा, आशीष रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, रामनारायण पाठक, रत्नेश तिवारी, नन्दकिशोर चौरसिया, नगर अध्यक्ष राजेश लिटौरिया आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें