फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो की तर्ज पर खोजे जाएंगे क्षय रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो की तर्ज पर खोजे जाएंगे क्षय रोगी
विज्ञापन

11 से 21 जून तक चलेगा सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जिले में टीबी रोगियों को चिह्नित करने के लिए सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ के निर्देशन में 58 टीमों का गठन किया गया है। आशा, आंगनबाड़ी कर्मचारी के साथ ही स्वयं सेवी संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा, जो जिले की 10 फीसदी जनसंख्या में क्षय रोग के लक्षण खोजेंगी, जो 11 से शुरू होकर 21 जून तक किया जाएगा।
जनपद में टीबी की बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीबी मरीजों को चिह्नित करने के लिए 58 टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में तीन सदस्य होंगे। इनमें आशा, आंगनबाड़ी कर्मचारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य होंगे। यह टीमें पोलियो की तर्ज पर जनपद की 10 प्रतिशत आबादी में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक व लक्षण खोजेंगी। क्षय रोग के लक्षण होने पर बलगम की डीएमसी सेंटर पर जांच की जाएगी। पुष्टी होने पर 24 घंटे में उपचार शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित स्थानों में ऐसे स्थान पहुंच से दूर हों, ईट, भट्ठे, पत्थर की खदानों, क्रेशर, गांव के कुपोषित बच्चों की बच्चों की संख्या, औद्योगिक क्षेत्र के कर्मियों की संख्या, ऐसे स्थान जहां पर सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच रही हों, एचआईवी व टीवी संक्रमण के लिए संवेदनशील हों, शहरी मलिन बस्तियों, जेल, बाल सुधार गृह दैलवारा, अनाथालय व रैन बसेरों को चिह्नित कर ब्लाक के अनुुसार माईक्रो प्लान तैयार किया है। इसमें टीमें घर-घर जाकर मरीजों को चिह्नित करेंगी। जिसके लिए 13 सुपरवाइजर व सभी ब्लाकों के चिकित्सा अधीक्षकों / चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


लक्षण मिलने पर किया जाएगा इलाज
शहरी क्षेत्र व ब्लाक के लगभग एक लाख सैंतीस हजार लोगों में लक्षणों की खोज गठित टीम करेगी। इसमें क्षयरोग से संबंधित लक्षण बताएंगी। लक्षण पाए जाने पर जांच की जाएगी और टीबी होने पर मरीज का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन


टीम सुपरवाइजरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान को सफल बनाने के लिए 31 मई, एक, दो, चार, पांच, छह व सात जून को ब्लाक व जिला स्तरीय एसीएफ टीम सुपरवाइजरों व सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें