फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा: बालिकाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना भी है समाजसेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना भी समाजसेवा
विज्ञापन

ललितपुर।
जनपद में ऐसे भी समाजसेवी संगठन हैं, जो नि:शुल्क पाठशाला संचालित कर जरूरतमंद व गरीब परिवार की बालिकाओं को मुफ्त में शिक्षा देने और हस्तशिल्प कला का हुनर सिखाने का काम कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में समाजसेवा का कार्य करने वाले संगठनों का मानना है कि इस तरह की पाठशालाओं के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जा सकता है।
स्वच्छ ललितपुर-सुंदर ललितपुर जागरूकता अभियान संगठन और सोसायटी फॉर लीगल एंड ऐजुकेशन राईट्स संस्था की इकाई सैडो ग्रुप यह दो ऐसे समाजसेवी संगठन हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद बालिकाओं को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए पाठशाला संचालित करते हैं। स्वच्छ ललितपुर-सुंदर ललितपुर संगठन द्वारा विगत एक वर्ष से शहर में ‘नेकी की पाठशाला’ नाम से संस्था संचालित की जा रही है। वर्तमान में यह पाठशाला सदर कोतवाली के सामने स्थिति पीएन कॉलेज के कक्षों में संचालित हो रही है। इस पाठशाला के मंत्री डा. प्रबल सक्सेना बताते हैं कि नेकी की पाठशाला में कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली ऐसी बालिकाएं जो कोचिंग सेंटरों में महंगी फीस नहीं दे सकती हैं, उन्हें गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की मुफ्त में कोचिंग दी जाती है। वहीं, इस वर्ष से 10वीं की कक्षाएं भी संचालित कराना शुरू करा दिया है। इस पाठशाला में अंग्रेजी विषय के सरकारी शिक्षक अशोक श्रीवास्तव, संजीव शुक्ला और प्रियंका सिद्धार्थ भी नि:स्वार्थ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, अन्य शिक्षकों के रूप में रोहित तिवारी, प्रभाकर त्रिपाठी, अंजली कुशवाहा, नीलम कुशवाहा, साक्षी सोनी, राशि गोस्वामी एवं प्रज्ञा सिंह भी विभिन्न विषयों की शिक्षा दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को विशेष क्लास लगाई जाती है, जिसमें बालिकाओं को मेहंदी लगाना, सिलाई-बुनाई करना, घर की अनुपयोगी वस्तुओं से सजावट के सामान बनाना आदि सिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोसायटी फॉर लीगल एंड एजुकेशन राईट्स संस्था की इकाई सैडो ग्रुप द्वारा भी बालिकाओं को ही नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। इस ग्रुप की प्रीति शुक्ला द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित डा. अंबेडकर बालिका छात्रा में नि:शुल्क कोचिंग पढ़ाई जाती है। इस छात्रावास में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाओं को उनके कक्षा के पाठ्यक्रम की कोचिंग पढ़ाई जाती है। इसके साथ ही प्रतियोगात्मक परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाती है। इसके अलावा इस ग्रुप के द्वारा भी बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिल्क कला की भी शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें