झांसी-इटारसी पैंसेजर अभी बीना तक ही चलेगी
ललितपुर।
झांसी-इटारसी पैसेंजर अप्रैल के महीने में भी झांसी से बीना तक ही चलेगी। जनवरी में कोहरे के कारण ट्रेन को बीना से इटारसी के बीच रद्द कर दिया गया था। अब अप्रैल में भी तकनीकी खामी के कारण रेलवे ने ट्रेन को झांसी से बीना तक चलाने का फैसला लिया है। उधर, झांसी-खजुराहो पैसेंजर भी तीन महीने से ललितपुर से खजुराहो के बीच संचालित हो रही है।
रेलवे ने जनवरी और फरवरी तक के लिए ट्रेन क्रमांक 51828 झांसी-इटारसी और 51827 इटारसी-झांसी पैसेंजर को कोहरे के कारण बीना से इटारसी के मध्य संचालन रद कर दिया गया था। इसे बाद में रेलवे द्वारा मार्च के अंत तक बढ़ाया गया था। इसके बाद अब एक बार फिर रेलवे ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर झांसी से इटारसी और इटारसी से झांसी पैसेंजर ट्रेनों को बीना से इटारसी के बीच नहीं चलाने का निर्णय लिया है। एक अप्रैल से तीस अप्रैल तक के लिए ट्रेनें बीना से इटारसी के बीच रद् रहेंगी। ट्रेन को झांसी से बीना के बीच ही संचालित किया जा रहा है। लगभग तीन माह से झांसी से बीना के बीच ही यह ट्रेन चलने के कारण इटारसी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसी प्रकार झांसी से खजुराहो तक संचालित होने वाली झांसी-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी तीन माह से सिर्फ ललितपुर से खजुराहो के बीच ही हो रहा है। झांसी से ललितपुर के बीच इस ट्रेन का संचालन भी बंद चल रहा है। टीकमगढ़ से खजुराहो लाइन का शुभारंभ होने पर झांसी-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन के दो रैक शुरू हो गए थे, जिससे एक रैक झांसी से खजुराहो और एक रैक खजुराहो से झांसी तक चलाया जा रहा था। लेकिन, अब यह पैसेंजर ट्रेन ललितपुर से झांसी के बीच संचालित नहीं होने के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है