फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षको और शिष्यों में समन्वय और सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों और शिष्यों में समन्वय आवश्यक: सुभाष
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड छात्र विकास सेना के तत्वावधान में और जिलाध्यक्ष परवेज पठान के नेतृत्व व निर्देशन में कंपनीबाग में शिक्षक सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्यअतिथि निर्वतमान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में 50 समर्पित शिक्षकों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र व श्रीफल एवं साल देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहन किया गया। हरीश कपूर टीटू ने कहा कि शिक्षक समाज की रीड़ की हड्डी है। इस अवसर पर अजमल खान, अमित शुक्ला, राजेश झां, लक्ष्मीनारायण, धमेंद्र जैन, डग्गी राजा, शिवम साहू, रोहित साहू, शिवम चौरसिया, महेंद्र विश्वकर्मा, जावेद पठान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मनोनयन
ललितपुर। अखिल भारतीय पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालका प्रसाद ने राजपाल को जिला उपाध्यक्ष, संतोष ग्वाला को प्रचार मंत्री एवं गंगाचरण पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। एवं समाज को संगठित करने पर जोर देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें