फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार व स्वास्थ्य कर्मी समेत 80 लोगों के जा रहे सेंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में कार्यरत संविदाकर्मी की कोरोना से मौत के बाद कई लोग बीमारी के भय से सहमे हैं। कई स्वास्थ्यकर्मी खुद संपर्क में होने का दावा कर रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने मृतक संविदाकर्मी के परिवार समेत 80 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इनमें 11 परिजनों को ग्राम रोड़ा क्वारंटीन स्थल में क्वारंटीन किया गया है। वहीं, अन्य लोगों को होम क्वारंटीन किया है। नौ अन्य लोगों के भी सैंपल लेकर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन

नदीपुरा निवासी एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। मृतक जिला अस्पताल में संविदाकर्मी था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही संपर्क में रहने वालों में हड़कंप मच गया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण पर नियंत्रण रखने के लिए नगर पालिका द्वारा मोहल्ले व आस-पास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया। इसके लिए 14 टीमों का गठन किया। सभी टीमों ने मोहल्ले के साथ ही आस-पास व संपर्क में आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर लक्षणों की खोज की, जिसमें किसी भी कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण नहीं पाए गए।
--------
स्वास्थ्य कर्मियों के बढ़ाए सैंपल
संविदाकर्मी को बीमारी के दौरान जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया, जहां पर उसने विभाग के कई लोगों से मुलाकात की। इसके चलते 26 लोगों की सूची जारी की गई। दस लोगों की और सूची जारी हुई। अब जिला अस्पताल के कुल 36 सैंपल कराए जा रहे हैं। इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

--------
मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया। आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई, जिनमें किसी को भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। परिवार के 11 लोगों के साथ संपर्क व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें