फोटो सहित क्रमांक -7- सड़क पर पलटी पिकअप
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। महाराष्ट्र से जौनपुर और प्रतापगढ़ के मजदूरों को लेकर जा रही एक तिपहिया गाड़ी राजमार्ग के झरर घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दस मजदूर घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद महेंद्र सिंह महाविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने बताया कि सभी चोटिलों को उनके गंतव्य तक भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
कोरोना के चलते इस समय पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। मजदूरों का अपने-अपने घरों के लिए पलायन जारी है। रविवार को महाराष्ट्र से जौनपुर जिले के कुछ मजदूरों को लेकर गाड़ी झांसी की ओर जा रही थी। झरर घाट पुल के कुछ पहले गाड़ी अनियंत्रित हो गई। चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे गाड़ी पलट गई और मौके पर चीख पुकार मच गई।
एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद सभी को महेंद्र सिंह महाविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। घायलों के नाम रामसकल पुत्र खदेरू, मुकेश पुत्र खुशीलाल, रोहित पाल पुत्र रामशरण, पवन पुत्र राजबहादुर, सभाजी और प्रदीप पुत्रगण रामलोचन निवासीगण जौनपुर, रामसेवक पुत्र केदार निवासी खड़ेरा और उदयराज पुत्र अलगूराम, सोनू पुत्र रामराज, जयराम पुत्र रामपाल निवास प्रतापगढ़ हैं।
फोटो सहित क्रमांक 8-9- सीएचसी में मरीजों का होता उपचार- फोटो : TALDEHATE