फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.16 लाख रुपये के बकाएदार, आठ कनेक्शन काटे

Thu, 10 Sep 2015 01:44 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा बुधवार को विद्युत अभियान के दौरान तीन लाख सोलह हजार रुपए के बकाएदार आठ लोगों के विद्युत संयोजन काट दिए गए, जबकि 11 किलोवाट लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन




शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में अवैध रूप से कटिया डालकर या फिर मीटर बाईपास कर जमकर विद्युत चोरी की जा रही है। इस बात का खुलासा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विद्युत अभियान के दौरान सामने आया है। विद्युत चोरी रोकने, विद्युत बकाया वसूलने, शत-प्रतिशत मीटर स्थापित कराने व ओवरलोड से निपटने के लिए बिजली विभाग द्वारा उप्र पावर कार्पोरेशन के आदेश पर 21 जुलाई से विद्युत अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभागीय टीम द्वारा विद्युत चोरी के दर्जनों प्रकरण पकड़े गए, जबकि दर्जनों से मौके पर ही हजारों रुपये शमन शुल्क वसूला गया।



 
बुधवार को उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा और सहायक अभियंता राजस्व अरविंद गौतम व अवर अभियंता पंकज मौर्य के निर्देशन में गांधीनगर में चलाए जाने वाले अभियान में कुल 167 उपभोक्ताओं के संयोजनों की जांच की गई। घर-घर जाकर चेकिंग करने पर टीम ने तीन लाख सोलह हजार रुपये के बकाएदार आठ उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन काट दिए गए। विद्युत मीटरों की जांच करने पर अलग उपभोक्ताओं के 11 किलोवाट का लोड बढ़ाया गया और 16 मीटर बदले गए। टीम द्वारा बुधवार को कुल एक लाख 98 हजार रुपये का बकाया वसूला गया।
विज्ञापन




 विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं को निर्देशित कर विद्युत चोरी के प्रकरणों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मीटर बाईपास होने व बिना संयोजन के विद्युत का उपभोग करने पर विद्युत चोरी में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें