फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक उम्र के 78,000 लोगों को लगेगा टीका

विज्ञापन
covid 19.jpeg - फोटो : covid 19.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण से वैक्सीन सेंटरों पर जुट रही भीड़ को रोकने के लिए लाभार्थियों को सात भागों में बांटा गया है। इनकी अलग-अलग तिथियां तय की गई है। तय तिथि में ही लाभार्थी को वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। पैंतालीस वर्ष से अधिक उम्र के 78 हजार लोगों को टीका लगेगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 45 वर्ष अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार अब विशेष समूह बनाकर टीकाकरण किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आठ अप्रैल से मीडिया कर्मियों, खुदरा एवं बड़े दुकानदारों के टीकाकरण से की जाएगी। जनपद के 45 वर्ष से अधिक उम्र के 78 हजार लोगों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। पांच अप्रैल तक जिले में 41,012 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अब सप्ताह के छह दिन टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

---
इन तिथियों में लगाई जाएगी वैक्सीन
तिथि - समूह
08- 09 अप्रैल - पत्रकार, मीडिया से संबंधित व्यक्ति, खुदरा और बड़े दुकानदार
10 अप्रैल - बैंक व बीमा कर्मचारी
12-14 अप्रैल - स्कूल और कॉलेज के शिक्षक
15-16 अप्रैल - ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी, ड्राइवर, फेरी वाले व निर्माण कर्मचारी
17-19 अप्रैल - अन्य सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी (फ्रंटलाइन वर्कर को छोड़कर)
20-21 अप्रैल - न्यायपालिका कर्मचारी व वकील
22-23 अप्रैल - निजी कार्यालयों के कर्मचारी
---
समूह वर्ग के लाभार्थी तय तिथि में पहुंचकर अधिक से अधिक लोग वैक्सीन कराकर कोविड से बचाव करें।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें