फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली, डूबने और सर्पदंश से 73 मौतें, 144 मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बारिश के मौसम में बिजली गिरने, पानी में डूबने और सर्पदंश की घटनाओं ने जिले में 73 लोगों की जान ले ली। इस वर्ष 1 जुलाई से 15 सितंबर तक बिजली गिरने से आठ, पानी में डूबने से 38 और सर्पदंश से 27 लोगों की मौत हुई है। वहीं, बारिश से 144 कच्चे-पक्के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। आपदा राहत के तहत मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन

बारिश और दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों के स्वामियों को भी शासन के प्रावधानों के तहत राहत राशि दी गई है। क्षति की श्रेणी के अनुसार 144 प्रभावित मकानों के लिए सहायता उपलब्ध कराई गई है। इनमें तीन मकानों के लिए 8,000-8,000, सात के लिए 6,500-6,500 और 134 मकानों के लिए 4,000-4,000 रुपये की सहायता दी गई है।
बारिश के दौरान जिले में पशुओं की भी क्षति हुई है। अब तक 19 पशुओं की क्षति दर्ज की गई है। पशुओं की श्रेणी के अनुसार उनके स्वामियों को राहत राशि दी गई है। एक पशुशाला क्षतिग्रस्त होने पर भी तीन हजार रुपये की सहायता दी गई है।
विज्ञापन


भारी बारिश में 144 कच्चे-पक्के मकानों को क्षति पहुंची है। प्रभावित परिवारों को क्षति की श्रेणी के अनुसार नियमानुसार राहत राशि दी गई है। दैवीय आपदा में मानव मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये और पशु क्षति होने पर निर्धारित श्रेणी के अनुसार राहत राशि देने का प्रावधान है। - आरती सिंह, जिला आपदा अधिकारी
विज्ञापन


क्षति और राहत एक नजर में
क्षति/घटना
संख्या
राहत
क्षतिग्रस्त कच्चे-पक्के मकान
144
नियमानुसार
मकान क्षति
3
8-8 हजार रुपये
मकान क्षति
7
6,500-6,500 रुपये
मकान क्षति
134
4-4 हजार रुपये
बिजली गिरने से मौत
8
4-4 लाख रुपये
पानी में डूबने से मौत
38
4-4 लाख रुपये
सर्पदंश से मौत
27
4-4 लाख रुपये
अग्निकांड में मौत
1
आपदा राहत के तहत
पशु क्षति
19
श्रेणी के अनुसार
क्षतिग्रस्त पशुशाला
1 3 हजार रुपये
स्रोत - आपदा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें