ललितपुर। शहर में बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे तेज बारिश शुरू हुई। लगातार एक घंटे तक हुई बारिश से शहर की कई गलियां और प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। सरकारी भवनों से दूसरे दिन तक पानी टपकता रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
स्टेशन रोड पर पेट्रोल पंप के पास तिराहे से पुरानी तहसील तक घुटनों तक पानी जमा हो गया। पर्याप्त निकासी न होने के कारण यह मुख्य सड़क से बहकर निचली सड़क से नालियों में जाता रहा। नझाई बाजार स्थित ललितपुर टॉकीज के पास और जूता-चप्पल मार्केट में भी भारी जलभराव रहा। गोविंद नगर के कर्माबाई नगर में गलियों में पानी भर गया और यह बारिश का पानी घरों में भी घुस गया। इससे निवासियों और राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत हुई।
000000000000000
दृश्य एक
गणेश पंडालों और मोहल्लों में जलभराव
शहर के मोहल्ला नई बस्ती में पुरानी आईटीआई के पास मोहल्लेवासियों और बच्चों ने गणेश पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की थी। रात में हुई भारी बारिश के कारण गणेश पंडाल वाली पूरी गली जलमग्न हो गई। यहां घुटनों तक पानी जमा हो गया और गणेश पंडाल में भी पानी भर गया, जिससे भक्तों को परेशानी हुई। देर रात को बच्चों ने पानी में खड़े होकर गणेश पंडाल में आरती पूजन किया। पंडाल परिसर में भरे पानी को लोगों ने बाल्टियों से निकाला, जिसके बाद देर रात आरती पूजन संपन्न हुआ। आशीष जैन ने भी इस स्थिति की पुष्टि की।
दृश्य दो
सरकारी भवनों और रेलवे स्टेशन पर असर
तेज बारिश का असर रेलवे स्टेशन पर भी स्पष्ट दिखा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने टिन शेड के मध्य से पानी झरने की तरह गिरता रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। नए स्टेशन भवन में भी जगह-जगह से बारिश का पानी रिस रहा था। पुराने कलक्ट्रेट भवन स्थित उपभोक्ता फोरम और जिला पूर्ति विभाग समेत कई विभागों की छतों और दीवारों से पानी रिसता रहा। कचहरी परिसर स्थित ब्लॉक-सी में अधिवक्ताओं के चैंबरों की दीवारों और छतों से भी पानी का रिसाव हुआ। इससे इस ब्लॉक की गैलरी और सीढ़ियों के पास पानी भर गया, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को निकलने में परेशानी हुई।
आशीष जैन।
तेज बारिश होने से पूरी गली में पानी भर गया और गणेश पंडाल में भी घुटनों तक पानी जमा हो गया था। बारिश रुकने पर पंडाल परिसर में भरे पानी को बाल्टियों से पानी निकाला गया और देर रात को आरती पूजन किया गया।-आशीष जैन।
कैप्सन-अनुभव।
तेज बारिश होने के कारण गली में और गणेश पंडाल में पानी जमा हो गया। इससे पूजन आरती के लिए भक्तों को परेशान होना पड़ा। बारिश के दौरान बिजली भी चली गई, इससे मोहल्लेवासियों को काफी परेशान होना पड़ा।-अनुभव।
कैप्सन- हरीबाबू शर्मा।
शहर में बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे की ही बारिश में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को भी निकलने में परेशानी हुई। जबकि जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए इस बार नगर पालिका में दो करोड़ रुपये आए थे, लेकिन पालिका के दावे फेल हो गए हैं। हरीबाबू शर्मा
कोट
शहर में जिन इलाकों में बारिश का पानी भरा है वहां फर्श का ढलान सही कराकर जल निकासी की व्यवस्था करवाई जाएगी।-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद