फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की गड़बड़ी ने बिगाड़ी शहर की जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की गड़बड़ी ने बिगाड़ी शहर की जलापूर्ति
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली की आंखमिचौनी ने शहर की जलापूर्ति बिगाड़कर रख दी है। नझाई बाजार विद्युत सब स्टेशन में फाल्ट हो गया था, जिसका विपरीत असर बृहस्पतिवार की सुबह की जलापूर्ति पर पड़ा। किसी मुहल्ले में 10, तो किसी में 15 मिनट पानी आया तो कहीं पाइप लाइन सूखी ही रही। इसके चलते लोगों को हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ा।
‘भास्कर’ ने रौद्र रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है। इसके मद्देनजर पानी की मांग बढ़ गई है। जल संस्थान बढ़ी मांग को पूरा करना तो दूर पुरानी व्यवस्था में भी पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। जो पानी पाइप लाइनों से होकर घरों में पहुुंचना चाहिए, उसमें से सैकड़ों लीटर पानी लीकेजों से नाली में बह जाता है। जिस कारण जल संस्थान के प्रयासों की सार्थकता नजर नहीं आ रही है। बुधवार की रात को नझाई बाजार सब स्टेशन में अचानक फाल्ट आ गया, जिससे जल संस्थान की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसका नतीजा यह रहा कि पानी की टंकी नहीं भर सकी और बृहस्पतिवार की सुबह की जलापूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

मोहल्ला चौबयाना, बजरिया, महावीरपुरा में 10- पंद्रह मिनट की जलापूर्ति हुई। वहीं, मोहल्ला मउठाना, चिरौलपुरा में भी पानी का संकट रहा। जिन लोगों ने टुल्लू से पानी खींच लिया, उनके घर पीने के पानी का इंतजाम हो गया। बाकी लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि बिजली विभाग की आपूर्ति से जलापूर्ति प्रभावित हुई है।
------
मोहल्ला महावीरपुरा में जलापूर्ति प्रभावित रहने से हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। जब दस डिब्बे हैंडपंप से पानी भरा, तब जाकर घर में पानी का इंतजाम हो पाया। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
- विजय जैन

मिठाई व नाश्ते की दुकान पर दस- पंद्रह मिनट पानी आ रहा है। इतने पानी में ग्राहकों को पानी नहीं मिला पा रहे हैं। इससे ग्राहकी पर असर पड़ रहा है। निरीक्षण के समय डीएम को इस समस्या से अवगत करा दिया था।
- भगत सिंह ग्वाला-----

मोहल्ला मऊठाना में दो बाल्टी ही पानी आ रहा है। इतने में लोग पानी पीयें या नहाए। इससे पेयजल संकट का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं निकलते हैं, जिससे उन्हें शिकायती झूठी लगती हैं।
विज्ञापन

- पुष्पेंद्र मोदी

बुधवार की शाम को नझाई बाजार की बिजली खराब हो गई थी। कई घंटे बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई। जिससे टंकी लबालब नहीं भर पाई। सुबह उतना ही पानी पाइप लाइनों में पहुंचा, जितना टंकियों में भरा था। शुक्रवार को पानी आपूर्ति ठीक रहेगी।
- रामभवन,अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें