फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य:सर्दी बढ़ने से बढ़े निमोनियां व श्वांस के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस प्रतिशत तक बढ़ी रोगियों की संख्या
विज्ञापन

ललितपुर। तापमान में लगातार गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई है। इससे मौसमी बीमारियों के मरीजों में लगातार वृद्धि हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार एक सप्ताह से निमोनिया, श्वांस, अस्थमा के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ रही है।
विज्ञापन

बीते माह की शुरूआत से ही तापमान में लगातार गिरावट आई। जहां अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी बढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। इसका असर जिला अस्पताल में देखने को मिल रहा है। जहां पर सोमवार को जिला अस्पताल परिसर के सुबह से काफी भीड़ बनी रही। यहां मरीजों को इलाज के लिए पर्चा बनवाने के लिए एक से अधिक घंटे तक लाइन में लगना पड़ा, जिसके बाद मरीजों को चिकित्सकों की ओपीडी के बाहर भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ विजय दुबे ने बताया कि बीते एक सप्ताह से निमोनिया, विंटर डायरिया से पीड़ित बच्चे उपचार करवाने के लिए अधिक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को खांसी व जुखाम में ध्यान न देने पर निमोनिया बन जाता है। ऐसे मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक आ रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन अमित चतुर्वेदी ने बताया कि सर्दी के मौसम में लोगों में रक्तचाप, हार्ट अटैक, श्वांस, अस्थिमा व सर्दी जुखाम जैसी बीमारी होती हैं। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 30 से 40 मरीज रक्तचाप के आ रहे हैं। इसके साथ ही हार्ट अटैक के तीन से चार मरीज व श्वांस के सात से आठ गंभीर मरीजों को प्रतिदिन भर्ती किया जा रहा है। यहां पर सामान्य दिनों में आठ से नौ सौ मरीज ओपीडी में उपचार करवाने के लिए आते हैं। लेकिन सर्दी बढ़ने से मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। यहां पर सोमवार को 560 पुरुष मरीज व 498 महिलाएं उपचार के लिए आईं।
विज्ञापन


बच्चों का तरह करें बचाव
बच्चों को इंफैक्शन से बचाकर रखें।
गीले कपड़े होने पर तुरंत बदलें।
बच्चों के नाखून काटते रहें।
यदि बच्चे पानी पीते हैं तो गुनगुना पानी पिलाएं

सर्दी के मौसम में मौसमी से बचने के लिए तुलसी व अदरक का इस्तेमाल करें। सर्दी से बचाव करें, साथ ही गर्म फुल कपड़े पहनें।
- डॉ. अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें