फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन नंबर लगाने पर ही मिलेगा अब गरीबों को निशुल्क कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन नंबर लगाने पर ही मिलेगा अब गरीबों को निशुल्क कनेक्शन
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सौभाग्य योजना से निशुल्क कनेक्शन के लिए अब किसी को कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ही फोन लगाने पर विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्रों के लिए नामित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनके उपभोक्ताओं के घर निशुल्क कनेक्शन कराया जाएगा। सौभाग्य योजना में कनेक्शन के नाम पर अवैध रूप से वसूली करने वालों के खिलाफ भी शासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा हर घर और हर गरीब के घरों को रोशन करने के लिए सौभाग्य योजना शुरू की है। जिसके तहत हर गरीब को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। अब तक विभाग द्वारा या तो शिविर लगाकर या फिर कंपनी के माध्यम से सर्वे कराकर लोगों को कनेक्शन जारी किए जा रहे थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने लक्ष्य की पूूर्ति और हर गरीब के घरों तक बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से मोबाइल योजना शुरु की है। अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह ने बताया कि ललितपुर जनपद में प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली सौभाग्य योजना के अंतर्गत निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। विभाग द्वारा इस योजना में उपभोक्ताओं को मीटर, केबिल, एमसीबी व एलईडी बल्व लगाकर बिल्कुल मुफ्त विद्युत कनेक्शन किया जाएगा। लोगों को इसके लिए किसी भी कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं होगी। वह सिर्फ अपने क्षेत्र से संबंधित नंबरों पर फोन कर दें, इसके बाद विभाग का कर्मचारी उक्त व्यक्ति के घर जाकर फार्म भरवाएगा और विद्युत संयोजन निर्गत कर देगा। संयोजन लेने के लिए उक्त व्यक्ति आधार कार्ड की छायाप्रति व दो फोटोग्राफ उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें