फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस सितंबर को भव्यता से मनाया जाएगा जलविहार महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस सितंबर को भव्यता से मनाया जाएगा जलविहार महोत्सव
विज्ञापन

मंदिरों से निकलकर घर-घर दर्शन देंगे विमानों में विराजमान भगवान
श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक में बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की एक बैठक अध्यक्ष पं. बृजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिसमें 20 सितंबर को होने वाले विशाल जल बिहार महोत्सव पर चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ललितपुर का जलविहार महोत्सव बुंदेलखंड में विशिष्ट स्थान रखता है। इस दिन नगर ललितपुर के सभी देवालयों के करीबन 64 विमान सुम्मेरा तालाब पर विहार करने के लिए पहुंचेंगे, जिनमें श्रीरघुनाथजी मंदिर चौबयाना, श्रीविजय राघवजी मंदिर, श्रीगोविन्द गढ़ी बूढ़े बब्बा खिरकापुरा, श्रीसंकट मोचन मंदिर नदीपुरा, श्रीवनखंडी मंदिर पुराना रजवारा रोड, श्रीपंचमुखी हनुमान, श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर बड़ापुरा, श्रीरघुनाथजी मंदिर पुरानी बजरिया, श्रीमनसा देवी मंदिर महावीरपुरा, श्रीमदन मोहन मंदिर महावीपुरा, श्रीतुवन मंदिर, श्रीसिद्धन मंदिर, श्रीराधा कृष्ण मंदिर साहू समाज, श्रीरामराजा मंदिर, श्रीपरमहंस मंदिर, श्रीजगदीश मंदिर, श्रीधनुषधारी मंदिर समेत नगर के सभी प्रमुख देवालयों के भगवान के श्रीविग्रह समस्त नगर वासियों को दर्शन देने के लिए नगर को प्रमुख मार्ग से निकलेंगे। जलवहिार महोत्सव मार्ग में श्रद्घालुओं द्वारा पुष्प बारिश के साथ भगवान के विमानों का भव्य स्वागत किया जायेगा।
समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि जल विहार महोत्सव ललितपुर के प्रमुख मनाये जाने वाले पर्वो में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। 20 सितंबर को इस बार भी यह पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीरघुनाथजी बड़ा मंदिर चौबयाना से होगा। जिसके बाद यहां से विभिन्न मंदिरों के विमान चौबयाना, रावरपुरा, महावीरपुरा होते हुए घंटाघर के पास श्रीजगदीश मंदिर के सामने एकत्रित होंगे, जहां से फिर यह सभी विमान आगे बढ़ते हुए सावरकरचौक, तालाबपुरा होते हुए सुम्मेरा तालाब पर पहुंचेगे। जहां सभी विमानों में विराजमान भगवानों के विग्रह का वैदिक विद्वत परिषद द्वारा स्वस्ति वाचन के साथ विहार कराया जायेगा । इसके बाद सभी विमान श्रीनृसिंह रामलीला मैदान में दर्शनार्थ हेतु विराजमान होंगे, इसके बाद यहां श्रीनृसिंह मंदिर स्थित रामलीला मैदान में आरती के उपरांत सभी विमान कटरा बाजार में स्थापित श्रीगणेश झांकी पर पहुंचेंगे, जहां भव्य महाआरती का आयोजन होगा। फिर यहां से विमान श्रीजगदीश मंदिर, घंटाघर पर आरती के साथ भक्तों के घर-घर जाकर दर्शन देंगे और फिर अपने अपने देवालयों को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रमेश रावत, श्यामाकांत चौबे, राजेश दुबे, अमित तिवारी, रत्नेश तिवारी, हरविंदर सलूजा, भरत रिछारिया, हरिमोहन चैरसिया, राजीव हुंडैत, शिवकुमार शर्मा, ललित कौशिक, अवधेश कौशिक, चंद्रशेखर राठौर, राजेंद्र ताम्रकार, धर्मेंद्र चौबे, राकेश तामियां, इंदर राजा, ध्रुव राजा, रुपेश साहू, नीेतेश संज्ञा, पार्थ चौबे, मनु चतुर्वेदी, विजय साहू, विक्की तिवारी, विक्की कौशिक, शिवम कौशिक आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना ने किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें