खराब फसलों का बीमा दिलवाया जाए
- पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से हुई थी खराब
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बीते दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश से खरीफ की फसलें नष्ट हो रहीं हैं। बृहस्पतिवार को किसानों ने डीएम मानवेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर फसल बीमा दिलाए जाने की मांग की है।
ललितुपर तहसील अंतर्गत ग्राम मसौरा खुर्द, ककरुआ, घटवर, जामुनधाना व अन्य गांव के किसानों ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पीड़ित किसान खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इसके अलावा उनके पास अन्य जीवन यापन का साधन नहीं है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों अपने खेतों में मक्का, मूंग, उड़द व तिली की फसल बोई है। जिसके लिए किसानों ने बैंक से कर्जा लिया था। लेकिन फसल विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी दैवीय आपदा की चपेट में आ चुका है। जनपद में पिछले से लगातार हो रही बारिश होने से किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। उड़द व मूंग में काली पत्ति वाला रोग लग गया है। जिससे किसानों भूखों मरने की कगार पर आ चुका है। किसानों ने नष्ट फसल की जांच कराकर बीमा क्लेम दिलवाए जाने की मांग की है। पत्र पर जाहर सिंह, श्यामलाल, पप्पू, चंद्रभान, बलराम, गुमान, कमल, कोमल, महेंद्र गौतम, करनसिंह, लीलाधर, पूर्व प्रधान देशपत, घनश्याम, धरमदास, लटकन, हरचरन, मलखान, निर्भान, द्वारिका, दयाराम, रमेश कुमार, हिम्मत सिंह, गिरधारी लाल पटेल आदि के हस्ताक्षर बने थे। वहीं तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम गदयाना निवासी किसानों ने बारिश से खराब हुई फसल का मुुआवजा दिलवाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा है। किसानों ने बताया कि बीते दिनों से हो रही बारिश से किसानों की फसल को लगभग 60 प्रतिशत का नुकसान हो गया है। जिसकी जांच कराकर बीमा दिलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान हरीसिंह, सत्यनारायण, पहाड़ सिंह यादव, कपिल, जयपाल, जगदीश, राकेश, मलखान, बालसिंह, सत्यनारायण, मोहनलाल, प्रागीलाल, रविंद्र, जुझार व साधू आदि के हस्ताक्षर थे।