सर्वेक्षण में स्थान हासिल करने वाले गांव जिले में होंगे पुरस्कृत
277 गांव हो चुके जिले में ओडीएफ
अमर उजाला ब्यूरो
बार (ललितपुर)। सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यशाला में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि इस अभियान में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई देखी जाएगी।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक गांव में इस सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य केंद्र हाट बाजार धार्मिक स्थलों का साफ-सफाई का निरीक्षण किया जाएगा। जिस गांव में साफ-सफाई अच्छी रहती है। उन गांवों में नंबरों के आधार पर उन्हें वरीयता क्रम के हिसाब से नंबर दिए जाएंगे, जो गांव प्रथम आएगा उन्हें जिला स्तर से 10000 और द्वितीय स्थान वाले को 5000 और तृतीय स्थान वाले को 3500 का इनाम दिया जाएगा और उक्त गांव का नाम पूरे राज्य में होगा। जिले के 277 गांव ओडीएफ हो चुके हैं और 150 गांव 90 से 99 प्रतिशत ओडीएफ होने की स्थिति में आ गए हैं। उन्होंने प्रत्येक गांव की विद्यालयों में बच्चों द्वारा रैली के माध्यम से ग्राम स्वच्छता अभियान की पट्टियां लेकर लोगों को जागरूक करने हेतु रैली निकालने का आह्वान किया। पूरे ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशाबहू एएनएम सफाई कर्मी तकनीकी सहायक ग्राम विकास अधिकारी रोजगार सेवक आदि उपस्थित कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि इस कार्य को शत.प्रतिशत पूर्ण करने हेतु आज से ही शुरुआत कर दें और अपने अपने गांव को स्वच्छ बनाने में कोई कसर ना छोड़ें इस मौके पर किसान नेता कीरत सिंह बाबा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देते हुए बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज बार में अध्यापकों की कमी बगैर परमिट के गैस सिलेंडरों से चल रहे स्कूल वाहनों की जांच आदि मांगों का ज्ञापन सौंपा इस मौके पर उप जिलाधिकारी तालबेहट पदम सिंह इंद्र मणि त्रिपाठी जिला समन्वयक मनरेगा खंड विकास अधिकारी महेंद्र सिंह भदोरिया जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ ध्रुव कुमार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रजक राम प्रसाद पुरोहित विनोद कुमार पुरोहित शकुंतला वर्मा रामगोपाल झा करतार सिंह यादव मोहन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।