फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीभगत के चलते जंगल से बाहर जा रहीं लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलीभगत के चलते जंगल से बाहर जा रहीं लकड़ी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों से की इसकी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पाली (ललितपुर)।
पाली व बम्होरी बीट रेंज क्षेत्र में कीमती पेड़ों का अवैध कटान जारी है। यहां से रोजाना लकड़ी ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर इनके कारोबारियों तक पहुंचाई जा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसील दिवस में अधिकारियों से की ।
दूधई वन्य क्षेत्र में सागौन ए खेर ए वेल आदि पेड़ों के कटान की बड़ी खबर बनी थी। मामला संज्ञान में आते ही एसडीओ वन आर के त्रिपाठी ने विभिन्न स्थानों पर अपने दलबल के साथ छापेमारी भी की थी। हालांकि इस छापेमारी में कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। दूधई निवासी मोहर सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में जंगल में हो रहे अवैध कटान को पूरी तरह रोके जाने की मांग उठाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नन्ने राजा व अजय ने अपने दिए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि पाली बीट व बम्होरी बीट में वन कर्मचारियों की मिलीभगत से अबैध कटान का बड़ा खेल चल रहा है । जिसकी वानगी हर रोज देखने को मिलती है । जंगली इलाके मे बसे गांवों से नित्य कीमती लकड़ियां लादे ट्रेक्टर बेख़ौफ होकर गुजरते देखे जाते । वहीं सुखी लकड़ी बेचकर भरण पोषण करने वाले परिवार के लोगों को परेशान किया जाता है । जानकारी के मुताबिक अबैध लकड़ी कटान व व्यापार से जुड़े लोग बडे़ दबंग प्रवृत्ति के होते है, जिनके खिलाफ बोलना हर किसी के बस की बात नहीं होती । ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में जगह-जगह पेड़ों के कटान के ठूंठ नजर आते है , मौका देखकर इन्हें भी आग के हवाले कर दिया जाता है।

अवैध कटान पर रखी जा रही नजर
अवैैध कटान के मामले में विभागीय अफसर गंभीर है। जहां से शिकायत प्राप्त हो रही हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है।
गोविंद शरण
डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें