फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की गांधीगिरी भी नहीं करा पाई बकाएदारी जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीगीरी नहीं आई काम, बकायेदारों ने नहीं दिए दाम
विज्ञापन


ललितपुर।
बड़े बकायेदारों से बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग तरह-तरह के जतन कर रहा है। कुछ दिनों पहले शहर में चलाए गए विद्युत वसूली अभियान में बिजली विभाग की गांधीगिरी भी शतप्रतिशत उपभोक्ताओं को बिल जमा करने को प्रेरित नहीं कर सकी। अब हारकर विभाग ने फैसला लिया है कि बड़े बकायेदारों की सूची समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के साथ ही विद्युत कार्यालयों पर मोटे अक्षरों में सूची चिपकवाई जाएगी, ताकि गांधीगीरी से न मानने वाले उपभोक्ता शर्मिंदगी से ही अपना बिल जमा कर दें।
विज्ञापन

गत दिनों विद्युत विभाग के अभियान के दौरान बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं को गांधीगीरी का रास्ता अपनाकर घर-घर जाकर गुलाब का फूल भेंट कर बिल जमा करने का अनुरोध किया था, ताकि वह बिलों का भुगतान शीघ्र से शीघ्र कर दें। बिजली विभाग में करोड़ों की बकायेदारी वसूलने के लिए शासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने यह गांधीगिरी का रास्ता अपनाया था। इसे देखते हुए कई लोगों ने मौके पर ही बिल जमा कर दिए थे, तो कई लोगों ने शीघ्र ही अपना बिल जमा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी जब बकायेदारों ने बिल जमा नहीं किया तो अब बिजली विभाग ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अब दूसरा रास्ता अपनाकर बकाएदार उपभोक्ताओं को शर्मिंदा कर बिल वसूलेगा। इसके लिए बिजली विभाग ने 30 जून तक बकायेदारी वाले ऐसे उपभोक्ताओं को 13 जुलाई तक का समय दिया है। अधिशासी अभियंता एस के गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ता अपना बकाया बिल बिजली विभाग की साइट पर ऑनलाइन लॉगइन करके और जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं। यदि विद्युत बिल में कोई त्रुटि संबंधी शिकायत है तो इसे 13 जुलाई तक खंड या उपखंड कार्यालय में उपस्थित होकर त्रुटि दूर करवाकर बिल जमा कर दें। उन्होंने बताया यदि इसके बाद पी उपभोक्ता फिर भी बिल जमा नहीं करता है, तो बिजली विभाग द्वारा ऐसे बड़े विद्युत बकाएदारों की सूची प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित कराए जाएगी। इसके साथ ही टॉप बड़े बकाएदारों के नाम मोटे-मोटे अक्षरों में बिजलीघरों के बाहर पर भी लिखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें