फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली भरपूर, बिल बना नासूर

Mon, 10 Jul 2017 12:57 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिजली विभाग में इन दिनों रोजाना एक दर्जन से अधिक उपभोक्ता मीटर में गड़बड़ी की शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुचारु बिजली आपूर्ति होने के कारण मीटर भी तेज भाग रहे हैं, लेकिन इसका ठीकरा उपभोक्ताओं द्वारा मीटरों पर ही फोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन



शासन की मंशानुसार शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश किए गए हैं, जिसके तहत अब अधिकांश फीडरों को 20 से 22 घंटे और कई बार इससे भी अधिक बिजली मिल रही है। शहर में विद्युत उपखंड प्रथम के अंतर्गत 26 हजार उपभोक्ताओं द्वारा नझाई बाजार, गल्ला मंडी व बाईपास विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से बिजली का उपभोग किया जा रहा है। अब जब शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार होकर औसतन 22 घंटे बिजली मिल रही है तो ऐसे में उपभोक्ताओं के मीटर भी खूब भाग रहे हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं के बिल भी बढ़-चढ़ कर आने लगे हैं। पिछले तीन से चार माह में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अब मीटर खराब होने का शक सताने लगा है और आजकल हर दिन एक से दो दर्जन से उपभोक्ता बिजली कार्यालय मीटर की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि चेक मीटर में अधिकांश उपभोक्ताओं के मीटर भी लगभग उतनी ही या उससे भी अधिक रीडिंग बता रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को उतनी की रीडिंग का बिल भरना पड़ रहा है। पहले उपभोक्ता उपखंड कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन जब वहां से बात नहीं बनती तो यह उपभोक्ता अधिशासी अभियंता कार्यालय भी पहुंचते हैं।

तीन दिन की बिजली आपूर्ति का समय
6 जुलाई को फीडर नंबर एक को 22.25 घंटे, तीन नंबर फीडर को 19.30 घंटे, चार नंबर फीडर को 20 घंटे, पांच नंबर फीडर को 21.35 घंटे, नेहरुनगर फीडर को 21.35 घंटे, गोविंदनगर फीडर को 19 घंटे, पिसनारी फीडर को 21.22 घंटे बिजली आपूर्ति की गई। इसी प्रकार सात जुलाई को एक नंबर फीडर को 22.50 घंटे, तीन नंबर फीडर को 23.45 घंटे, चार नंबर फीडर को 23 घंटे, पांच नंबर फीडर को 22.35 घंटे, नेहरू नगर फीडर को 24 घंटे, गोविंद नगर फीडर को 23.55 घंटे, पिसनारी फीडर को 23.30 घंटे बिजली मिली। वहीं, यदि आठ जुलाई को एक नंबर, पिसनारी व चंदेरा को औसतन 22 से 23 घंटे बिजली मिली, जबकि तीन नंबर फीडर को 24 घंटे, चार नंबर फीडर को 23.45 घंटे, पांच नंबर फीडर को 22.40 घंटे, नेहरूनगर फीडर को 24 घंटे और गोविंदनगर फीडर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराई गई। इसी प्रकार नझाई व घंटाघर फीडर पर भी औसतन 23 घंटे बिजली आपूर्ति मिलना बताया गया है।
विज्ञापन


कम हुआ इंवर्टर का इस्तेमाल
पूर्व में शहर में अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण अधिकांश उपभोक्ताओं द्वारा खूब इंवर्टर खरीदे गए। खासतौर पर रात के समय और गर्मियों में बिजली गुल होने के दौरान इंवर्टर लोगों के लिए खेवनहार साबित हुए। लेकिन आज इंवर्टर का उपयोग जहां कम हो गया है, वहीं इंवर्टर से विद्युत खपत भी खूब हो रही है, जो मीटरों की रीडिंग भी बढ़ा रहे हैं। हालांकि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को इंवर्टर से अधिक खपत की बात और एलईडी व अन्य कम खपत वाले उपकरणों के उपयोग के बारे मेें अवगत भी कराया जा रहा है।

मीटरों में खराबी की शिकायत लेकर आने वाले उपभोक्ताओं की संख्या पिछले कुछ दिनों से अधिक हो गई है। लेकिन चेक मीटर लगाने में मीटर बिल्कुल सही पाए जा रहे हैं। बिजली का अधिक इस्तेमाल के कारण मीटरों की रीडिंग बढ़कर आ रही है। हर दिन करीब 12 से 15 उपभोक्ता कार्यालय ऐसी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

- अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी प्रथम, विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें