फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गांव में लावारिस मिले ट्रक में रखा था 700 लीटर चोरी का डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गांव में लावारिस खड़े मिले ट्रक में पुलिस को 31 कुप्पियां रखी मिलीं। इन कुप्पियों में 700 लीटर डीजल भरा हुआ था। इसे ट्रक चालक व हेल्पर ने किसी गाड़ी से चोरी किया था। पुलिस ने अज्ञात चालक व हेल्पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम जरया में शुक्रवार को एक ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा करके चालक व हेल्पर के भाग जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। ट्रक को पुलिस ने गल्ला मंडी महरौनी में खड़ा कर दिया था। ट्रक में आगे और पीछे अलग-अलग नंबर की प्लेट लगी हुई थी। ई-चालान एप पर चेक किया तो पता चला कि उक्त वाहन का स्वामी जलील खां निवासी 36 ज्ञान मार्ग नहरी का नाका जयपुर व 26 ज्योति नगर साहापुर मध्य प्रदेश है।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक के पीछे चढ़ कर देखा तो वहां 31 प्लास्टिक की कुप्पी जिनकी क्षमता 35-35 लीटर की थी रखी मिली। 20 कुप्पियों में डीजल भरा था, जोकि 700 लीटर था।
विज्ञापन

-
पीआरवी को देख चालक ने जरया की ओर मोड़ा था ट्रक
शुक्रवार को ललितपुर-सागर रोड पर ट्रक जा रहा था। इसी दौरान चालक को पीआरवी आती दिखी। यह देख ट्रक चालक ने मुख्य सड़क से महरौनी रोड पर ग्राम जरया की ओर मोड़ दिया था। जरया में ग्राम प्रधान के मकान के पास ट्रक को खड़ा कर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें