फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ठेकेदार की बाइक की डिग्गी से सात लाख रुपये गायब, सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। कस्बे में बैंक से सात लाख रुपये निकालकर ललितपुर जा रहे एक ठेकेदार की बाइक की डिग्गी से रुपये गायब हो गए। घटना की जानकारी उन्हें सिलावन गांव के पास बाइक रोकने पर हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनमें दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं।
कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम पड़वां निवासी ठेकेदार तेज सिंह शुक्रवार को कस्बे स्थित सेंट्रल बैंक से सात लाख रुपये निकालकर बैग में रखकर बाइक की डिग्गी में रखकर ललितपुर की ओर रवाना हुए थे। रास्ते में सिलावन गांव के पास जब उन्होंने बाइक रोकी तो डिग्गी खुली हुई मिली और रुपये से भरा बैग गायब था।
विज्ञापन

घटना से घबराए पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल महरौनी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह और निरीक्षक निर्भय चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चेहरे पर तौलिया बांधे दो संदिग्ध युवक तेज सिंह का पीछा करते दिखाई दिए। फुटेज में एक युवक को चलते समय बाइक की डिग्गी का लॉक खोलने की कोशिश करते हुए भी देखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि सुनसान स्थान पर मौका पाकर बदमाशों ने बैग चोरी कर लिया।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। सीओ रक्षपाल सिंह ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन माह पूर्व बैंक के अंदर हुई 2.40 लाख की चोरी का भी अब तक नहीं हुआ खुलासा
यह पहली घटना नहीं है जब बैंक या उसके आसपास से रुपये चोरी हुए हों। इससे पहले 17 मार्च को कस्बा महरौनी स्थित सेंट्रल बैंक के अंदर सिंदवाहा निवासी लखन तिवारी के 2.40 लाख रुपये चोरी हो गए थे। यह वारदात भी सीसीटीवी में कैद हुई थी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक इसका खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें