फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

694 सदस्य ग्राम पंचायत हुए निर्विरोध

Mon, 30 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में ब्लाक बिरधा में 83 प्रधान पद पर 727 और 294 सदस्य ग्राम पंचायत के लिए  694 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। ऐसे में नाम वापसी के बाद  694 ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन


ब्लाक बिरधा में नामांकन पत्र वापसी के बाद की स्थिति साफ हो गई है। 83 प्रधान पद के लिए 896 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। नाम वापसी के बाद 727 उम्मीदवार शेष बचे हैं। वहीं, 1,017 सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए  694 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं।

इतने ही उम्मीदवारों का नाम वापसी के बाद निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

खास बात यह है कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के 24 पदों पर किसी ने भी पर्चा नहीं भरा, जिससे यह पद खाली रह गए हैं। जाखलौन ग्राम प्रधान के लिए केवल दो उम्मीदवार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

तथा सबसे अधिक जीरोन में ग्राम प्रधान पद पर उम्मीदवार डटे हुए हैं, यहां 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें