सर्व शिक्षा अभियान के तहत बीते वर्षों में 131 प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की गई थी, लेकिन इन स्कूलों में पदों का सृजन नहीं हो सका, इस कारण पदविहीन स्कूलों को अस्थायी व्यवस्था में चलाया जा रहा है। वर्तमान में स्कूल संचालन के लिए शिक्षकों की अस्थायी ड्यूटी लगाई गई हैं, लेकिन ऐसे स्कूलों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने वाली है। शासन ने नवीन स्कूलों में सहायक अध्यापकों के दो- दो पद सृजित कर दिए हैं। इस तरह नवीन स्कूलों में 262 सहायक अध्यापकों की तैनाती की जाएगी।
यह जानकारी बेसिक शिक्षा सचिव एचएल गुप्ता ने वीडियोकांफ्रेंसिंग में दी है। इस सूचना से शिक्षकों में खुुशी की लहर दौड़ गई है। अब विभागीय अफसरों के साथ शिक्षकों को अधिकारिक पत्र निर्गत होने का इंतजार है।