फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6176 लाभार्थियों ने लगवाया कोविड वैक्सीन का पहला डोज

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में लगातार कोविड वैक्सीनेशन में लोगों की रुचि बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 4730 युवाओं ने टीका लगवाया। वहीं, 44 से अधिक उम्र के 1446 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव में कारगर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान का असर नजर आने लगा है। लाभार्थियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। युवा वैक्सीन के टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर रहे हैं, जिसके बाद शिविर में पहुंचकर टीकाकरण करा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर में स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर 18 से 44 वर्ष तक के 160 लागों ने पहला टीका लगवाया। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 77, शहर के जगदीश मार्केट में 53, बस स्टैेंड पर 48, सूचना कार्यालय में 90, लक्ष्मीपुरा में 64, गोविंद नगर में 97, नेहरूनगर में 50, रावर इंटर कॉलेज में 152, रैन बसेरा में 152 युवाओं ने वैक्सीनेशन में पहुंचकर पहली डोज लगवाई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी बिरधा में 365, जखौरा 1324, सीएचसी मड़ावरा में 303, महरौनी में 837, बार में 319, तालबेहट में 639 युवाओं ने डोज लगवाया। वहीं, 44 वर्ष से अधिक उम्र के 2303 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

---
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 4730 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1446 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें