फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन टीकाकरण में शहर पर भारी पड़ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण के मामले में ग्रामीणों ने शहर के लोगों को पीछे छोड़ दिया है। एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो 18 से 44 वर्ष के युवाओं के वैक्सीनेशन में शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में तीन गुना टीकाकरण अधिक हुआ है। जहां युवाओं के शहर में वैक्सीनेशन की संख्या 4757 रही तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 11786 को टीका लगाया गया। इसी तरह 45 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में शहर में 1901 लगाए गए तो ग्रामीण क्षेत्र में 11190 को टीकाकरण किया गया, जो पांच गुना अधिक रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन किए जाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व निगरानी समिति जागरूकता का कार्य कर रही है। इसका असर शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में अधिक नजर आ रहा है। शहर की अपेक्षा युवाओं के टीकाकरण में तीन गुना तो वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में ग्रामीण क्षेत्र में पांच गुना अधिक टीकाकरण किया जा रहा है।
45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की स्थिति
तिथि - शहर - ग्रामीण
16 जून - 148 - 1071
17 - 186 - 1334
18 - 201 - 1575
19 - 314 - 1568
21 - 385 - 1763
22 - 303 - 2000
23 - 364 - 1879
-----
ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान का असर नजर आ रहा है। लोग वैक्सीनेशन में रुचि दिखा रहे हैं। क्षेत्रों में कलस्टर टीकाकरण में संख्या अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें