फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन से रोजगार सृजन की सोच रखने वाले को करेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन से रोजगार सृजन की सोच रखने वाले को करेंगे वोट
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क करना आरंभ कर दिया है। वहीं, मतदाता उम्मीदवार की अच्छाई बुराई देख रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं से अपनी राय प्रकट की। उनका कहना है कि वह उसी उम्मीदवार को अपना मत देंगे, जो पर्यटन का विकास करने के साथ उससे रोजगार को बढ़ावा देने की सोच रखता हो।

जिले में बड़े उद्योग धंधे नहीं हैं। इस कारण यहां के नौजवानों के लिए रोजगार की समस्या रहती है। यदि रोजगार को बढ़ावा दिया जाए तो यहां के युवक-युवतियों को अन्य जिले में काम के लिए नहीं जाना पड़ेगा। चुनाव में खड़े उम्मीदवारों में से उसे ही वोट करने जाएंगे जो रोजगार बढ़ाने की सोच रखता हो।
विज्ञापन

- वासुदेव पटवा

जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाए हैं। यहां ग्राम दूधई, पंडवन, रणछोर, देवगढ़ जैसे स्थल हैं, जिनका विकास कर रोजगार को बढ़ाया जा सकता है। इससे रोजगार और क्षेत्र का विकास साथ-साथ हो सकेगा।
- राजू जैन
----
शहर में अतिक्रमण की विकट समस्या है। जब भी अतिक्रमण हटाया जाता है तो इसमें फुटपाथी प्रभावित होते हैं। उस उम्मीदवार को अपना वोट देने जाएंगे जो फुटपाथियों को पृथक स्थान मुहैया कराए, जहां वह बेखौफ अपना रोजगार कर सकें।
विज्ञापन

- संजीव जैन
----
बुंदेलखंड में रोजगार की समस्या किसी से छिपी नहीं है। यहां बिजली प्लांट लगाया गया था, जिसमें क्षेत्र के युवक- युवतियों को रोजगार नहीं मिल पाया है। ऐसे में नौजवान खुद को छला सा महसूस करते रहे। ऐसे उम्मीदवार को चुनेंगे जो बिना किसी भेदभाव के नौजवानों को रोजगार दिलाएगा।
- अनुज किलेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें