फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की अस्थाई ड्यूटी की जाए समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की अस्थाई ड्यूटी की जाए समाप्त
विज्ञापन

डीएम की सहमति को भी कर दिया दरकिनार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महोबा से ट्रांसफर होकर आई शिक्षिका रीता तिवारी की रमगढ़ा मड़ावरा में की गई नियुक्ति का मामला शिक्षा विभाग में गरमा गया है। बीती रात प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने बीएसए से मुुलाकात कर शिक्षिका का विद्यालय संशोधन करने एवं अस्थाई ड्यूटी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन व जिलामंत्री शकुंतला कुशवाहा के नेतृत्व में बीती रात 9 बजे बीएसए मुलाकात की। इस दौरान बताया गया कि महोबा से ट्रांसफर होकर आई शिक्षिका रीता तिवारी जिनका रमगढ़ा मड़ावरा में नियुक्ति की गई, जो जनपद मुख्यालय से 90 किमी से दूर है। इनके 18 माह के बालक को हर दो माह में रक्त को थेलेशिनिया नामक बीमारी के कारण बदलवाना पड़ता है, जिससे उक्त शिक्षिका की परेशानी बढ़ गई है। उसके बालक की तबियत कभी भी बिगड़ जाती है। लेकिन वर्तमान जहां शिक्षिका की नियुक्ति है, यदि वहां बालक की तबियत खराब होती है तो उसका इलाज कराना भी संभव नही हो पाएगा। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने विद्यालय संसोधन पर सहमति प्रदान कर दी है, इसके बाद भी उसे शहर के नजदीक किसी भी विद्यालय में तैनात नहीं किया जा रहा है। वहीं, कइयों को लाभान्वित करने के लिए ब्लाक व जिला मुख्यालय के नजदीक अस्थाई ड्यूटी दे दी गई हैं। उन्होंने बीएसए पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों की समस्त अस्थाई ड्यूटी हटाने के लिए कहा है। इस अवसर पर अरुण निरंजन, अनिल त्रिपाठी, मनीष जैन, परशुराम निरंजन, राजीव गुप्ता, विनय ताम्रकार, गौरी शंकर सेन, सतेंद्र जैन, मनीष खरे, रामकुमार निरंजन, रीता तिवारी, अनिल राठौर, देवीसिंह राजपूत, अरविंद साहू, संतोष पंथ, सुरेंद्र राठौर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें