फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारिश से नष्ट हुई खरीफ की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से नष्ट हुई खरीफ की फसल
विज्ञापन

- किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बीते दिनों में हुई लगातार बारिश ने खरीफ की फसल को नष्ट कर दिया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। किसानों ने नष्ट फसल की जांच करने व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तहसील ललितपुर अंतर्गत ग्राम अमरपुर, खौंखरा, पाचौनी के किसानों ने डीएम को दिए गए पत्र में बताया कि किसानों ने उर्द, मूंग, मक्का व तिली की फसल बोई थी। लगातार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसानों ने बताया कि बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड से कर्जा लेकर खेती की थी। अब वर्तमान में किसान भुखमरी की कगार हैं। किसानों ने फसल की जांच कर मुआवजा दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन पर प्यारेलाल, पप्पू, जाहर सिंह, फूलचंद्र, रतीराम, बालचंद्र, अरविंद, जगदीश, निरपत, हरदेव, रामप्रसाद, जानकी आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं, तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम कारीटोरन व तहसील पाली के ग्राम निवाई निवासी ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि अधिक बारिश होने से उर्द, मूंग, मक्का व तिली की फसल नष्ट हो गई है। मूंग की फसल तो पूरी तरह से पक गई, जिसे बारिश ने गला दिया है। किसानों को आगे की फसल की चिंता सताने लगी है। उन्होंने बताया कि कर्जा लेकर फसल बोई थी, जो पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। पीड़ित किसानों ने नष्ट फसल की जांच कर बीमा क्लेम व सहायता राशि दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन पर कमलेश, हरदास, रामचरन, लखनलाल, अशोक कुमार, अजुद्धि, धुकला, शिवराध, मेरवान, प्रेमनारायण आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें