फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के मध्य संवाद जरूरी: साहू

विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के मध्य संवाद जरूरी: साहू
विज्ञापन

जीआईसी में भारतीय जनता पार्टी का संवाद कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जीआईसी के हाल में भारतीय जनता पार्टी के आयोजित संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद कायम रखने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच संवादहीनता हमें कमजोर बनाती है, इसलिए यह जरूरी है कि हम सब एक दूसरे से संवाद बनाए रखें।
बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता समाज में शालीन दिखने चाहिए। समाज सामाजिक कार्यों में सबसे ज्यादा रुचि लेने वालों को ही प्रमुख स्थान देती है, इस नाते हमें भी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहना होगा। ईमानदार कार्यकर्ता होने के नाते अनुशासन हमारे मुख्यमंत्री पहचान है, इसलिए अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। कार्यकर्ताओं की हर सकारात्मक बात पर ध्यान दिया जाए। इस मौके पर प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, जेके सिंह, हरीराम निरंजन, विक्रम सिंह सैदपुर, चेयरमैन रजनी साहू, निवास तिवारी, बब्बूराजा बुंदेला, गुड्डू अग्निहोत्री, कमल सिंह लोधी, बेबी राजा बुंदेला ,ज्योति बिलगईया, लक्ष्मी रावत, शहनाज बानो, किरण सैन, रामेश्वर सड़ैया, दीपक जायसवाल, श्याम बिहारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एडवोकेट व संचालन जिला महामंत्री राजकुमार जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में मिले कार्यकर्ता
सर्किट हाउस में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह की गैर मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने हो रही उपेक्षा पर अपना असंतोष भी जाहिर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें