फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत गांव में किया राहत सामग्री का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सूखा राहत गांव में किया राहत सामग्री का वितरण
विज्ञापन

डीएम ने कहा, सूखा क्षेत्र में मिलेगी पूरी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद के सूखा राहत क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा सोमवार को किया गया और उपजिलाधिकारी को तालबेहट को निर्देशित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को जीवन निर्वाह से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सूखे की समस्या से निपटने हेतु बड़े पैमाने पर सरकार द्वारा शीर्ष प्राथमिकता पर राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत जिले में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सूखा घोषित क्षेत्रों में तब्दील तालबेहट के अंतर्गत ग्राम गढ़िया एवं बम्हौरीखड़ैत में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गयी। ग्राम गढ़िया में कुल 42 लाभार्थियों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किये गये। इस पैकेट के अंदर 15 किग्रा गेहूं का आटा, 05 किग्रा चने की दाल, 03 लीटर सरसों का तेल, 01 किग्रा शुद्ध देशी घी, 01 किग्रा मिल्क पाउडर तथा 01 किग्रा आयोडाईज्ड नमक खाद्य सामग्री केे रुप में दिए गए। इसके अतिरिक्त 25 किग्रा की आलू की बोरी भी दी गई। ग्राम बम्हौरीखड़ैत में भी जिलाधिकारी द्वारा 129 लाभार्थियों को खाद्य सामग्री के पैकेट 25 किग्रा आलू की बोरी के साथ वितरित किये गये। फिर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तालबेहट को निर्देशित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में निवासित लोगों को जीवन निर्वाह से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी तालबेहट को निर्देशित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति भी वह पूर्ण रुप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन निर्वाह हेतु भोजन एवं स्वच्छ पेयजल अति आवश्यक है। राहत सामग्री वितरण के दौरान उप जिलाधिकारी तालबेहट पदम सिंह, तहसीलदार तालबेहट सुशील कुमार दुबे, ग्राम प्रधान गढ़िया, ग्राम प्रधान बम्हौरीखड़ैत सहित पात्र लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें