फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की तर्ज पर बनेगा स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी की तर्ज पर बनेगा स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी की तर्ज पर सांसद निधि से एक बड़ा सा यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाएगा, इसके लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन के बाहर जमीन का मुआयना किया और अधिकारियों से खाली जमीन मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ललितपुर रेलवे स्टेशन की केटेगिरी में वृद्धि होने के साथ ही यहां यात्री सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही है। रेलवे विभाग आए दिन यहां कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहा है। अब यहां केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी सांसद निधि से अपना पिटारा खोलने जा रही हैं। यही कारण है कि शनिवार की दोपहर 12.18 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से केंद्रीय मंत्री झांसी रेलवे मंडल के अधिकारियों के साथ ललितपुर स्टेशन पहुंची और उन्होंने यहां प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर खाली जमीन पर झांसी की तर्ज पर सांसद निधि से एक बड़ा यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाने की मंशा अधिकारियों के समक्ष रखी और खाली जमीन मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर प्रीति होटल के पास की खाली जमीन देखी। फिर वह चार पहिया वाहन में बैठकर रेल टिकट बुकिंग कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने टिकट घर के पास खाली जमीन का मुआयना भी किया और अधिकारियों को उचित जमीन चिह्नित करने के निर्देश जारी किए। बता दें कि झांसी में रेलवे स्टेशन के बाहर सांसद निधि से करीब 54 लाख रुपये की लागत से एक बड़ा हालनुमा यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है, जिसमें बैठने के लिए कुर्सियां, पंखे, डिस्प्ले आदि की व्यवस्था कराई गई है। इसी की तर्ज पर ललितपुर स्टेशन के बाहर भी सांसद निधि से एक हॉलनुमा बड़ा सा प्रतीक्षालय बनाए जाने की मंशा केंद्रीय मंत्री द्वारा रखी गई है। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, स्टेशन अधीक्षक श्रेयांश चंद्र जैन, जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद लोधी, मीडिया प्रभारी देंवेंद्र गुरु, चंद्रशेखर पंथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें